एलयू: पांच अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

Feb 25, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर निर्माण कार्य रोकने और सड़क पर नारेबाजी करने के आरोप में चालान की कार्रवाई की गई। पांच छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें मोहम्मद हमजा और सैय्यद हुसैन अब्बास जैदी शामिल हैं। इससे पहले, 13 छात्रों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी।

एलयू: पांच अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बारादरी पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने, दिव्यांग कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने और सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने पर पांच अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ बुधवार को चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें मोहम्मद हमजा, सैय्यद हुसैन अब्बास जैदी, महेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद इंतिसार और शादाब हुसैन का नाम शामिल है। इससे पहले सोमवार देर रात 13 छात्रों पर चालान की कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने संबंधित छात्रों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि गुरुवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय, डालीगंज में उपस्थित होकर अपना पक्ष स्पष्ट करें।

पूछा जाएगा कि शांति भंग और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 50-50 हजार रुपये की जमानत राशि जमा कराने की कार्रवाई क्यों न की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।