Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsStudent s Purse Stolen During Shopping Trip with Hostel Warden in Lucknow
छात्रा के बैग से पर्स पार कर ले गईं महिलाएं

छात्रा के बैग से पर्स पार कर ले गईं महिलाएं

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में हॉस्टल वार्डन के साथ खरीदारी करने गई छात्रा का पर्स भीड़ में मौजूद महिलाओं ने चुरा लिया। घटना के समय छात्रा एक दुकान में पूजन सामग्री खरीद रही थी। पर्स में 10 हजार रुपये, एटीएम, पैन और आधार...

Aug 25, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। हॉस्टल वार्डन के साथ खरीदारी करने गई छात्रा को कई महिलाओं ने दुकान में धक्का देते हुए उसके बैग से पर्स गायब कर दिया। जानकारी होने पर छात्रा व वार्डन ने महिलाओं की तलाश की, लेकिन वह भीड़ में गुम हो गईं। पीड़ित छात्रा के भाई ने आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लखीमपुर खीरी के धौरहरा निवासी दीपेंद्र मिश्र के मुताबिक उनकी बहन वर्षा रानी शुक्रवार को हॉस्टल की वार्डन के साथ आलमबाग स्थित चंदन नगर पुलिस चौकी के पास मार्केट गई थीं। वहां वह एक दुकान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पूजन सामग्री खरीद रही थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी पांच से छह महिलाओं का ग्रुप दुकान में आया और एक महिला ने वर्षा को धक्का दिया। इस बीच उन महिलाओं ने वर्षा के बैग में रखा पर्स गायब कर दिया। शंका होने पर वर्षा ने बैग चेक किया तो उसमें से पर्स गायब था। पर्स में 10 हजार रुपये, एटीएम, पैन व आधार कार्ड आदि गायब था। पीड़िता ने वार्डन के साथ महिलाओं को ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन वह सभी भीड़ में गुम हो गईं। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।