Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsStudents Protest After Principal Assaults Teacher During Pre-Board Exams in Balrampur
प्रबंधक रवैए से नाराज छात्र व शिक्षकों ने बौद्ध परिपथ को किया जाम

प्रबंधक रवैए से नाराज छात्र व शिक्षकों ने बौद्ध परिपथ को किया जाम

संक्षेप:

Lucknow News - बलरामपुर के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक ने प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षक की पिटाई की, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया। छात्र कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने लगे और बौद्ध परिपथ को जाम कर दिया। एसडीएम के समझाने पर छात्र कॉलेज लौटे, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। मामले की जांच चल रही है।

Jan 13, 2026 02:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
आधे घंटे तक जुटे रहे छात्र, एसडीएम के समझाने पर कॉलेज लौटे छात्र कॉलेज में घुसकर प्रबंधक ने वरिष्ठ शिक्षक को छात्रों के सामने पीटा

बलरामपुर,संवाददाता।

नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष में घुसकर प्रबंधक के शिक्षक की पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्र परीक्षा छोड़कर कॉलेज मैदान में पहुंच गए। प्रबंधक के रवैए को लेकर शिक्षक व छात्र कॉलेज के बाहर आकर बौद्ध परिपथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर कोतवाल पुलिस कर्मियों संग पहुंच गए,लेकिन छात्र आरोपी प्रबंधक की गिरफ्तार पर अड़े रहे। लगभग एक घंटे तक बौद्ध परिपथ पूरी तरह से जाम रहा। प्रबंधक के अवैध वसूली के मामले की खबर पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद छात्र और उग्र हो गए। एसडीएम के समझाने पर छात्र शांत हुए। हालाकि तीन घंटे तक कॉलेज व बौद्ध परिपथ पर उग्र प्रदर्शन किया गया।

नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में अशोक तिवारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जिनका प्रबंध संजय तिवारी से लंबे समय से मामला चल रहा है। कुछ माह पहले शिक्षक की सेवा पुस्तिका को प्रबंधक उठा ले गए। उस पर उनकी सेवा समाप्ति अंकित कर दिया था। मामले की शिकायत एसपी व डीएम से की गई थी। इस पर डीआईओएस की ओर से जांच किया गया। जांच में प्रबंधक पर गलत अंकन किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसपी ने दो दिन पहले प्रबंधक पर सरकारी अभिलेख छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस पर सोमवार को प्रबंधक ने शिक्षक को नोटिस जारी किया था। आरोप है कि मंगलवार को प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। तभी प्रबंधक अपने दो अन्य साथियों के साथ कॉलेज पहुंच गए। शिक्षक को तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद खींच कर मैदान में ले आए। इस पर छात्र आक्रोशित हो गए। मौका पाकर प्रबंधक कॉलेज से निकल गए। नाराज शिक्षक व करीब 500 छात्र सामने बौद्ध परिपथ पर पहुंचकर जाम कर दिया। वाहनों का आवागमन थमने की सूचना पर नगर कोतवाल मनोज सिंह पुलिब के साथ मौके पर पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे छात्रों को समझाने लगे। लेकिन अवैध फीस वसूली समेत कई मामलों को प्रबंधक व डीआईओएस को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। लगभग एक घंटे तक बौद्ध परिपथ जाम रहा। सूचना पर एसडीए हेमंत गुप्ता भी पहुंचे। इसके बाद छात्र शांत होकर कॉलेज लौटे,लेकिन इसकी खबर एबीवीपी को लग गई। इसके बाद वे लोग भी कॉलेज पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक छात्र कॉलेज में ही उग्र प्रदर्शन करते रहे,लेकिन डीआईओएस नहीं पहुंची। तीन दिनों के अंदर अवैध फीस वसूली की जांचकर कार्रवाई के आश्वासन पर छात्र शांत हुए हैं।

कोट

प्रबंधक व शिक्षक के बीच लंबे समय से गतिरोध चल रहा है। इस मामले में प्रबंधक पर कार्रवाई का आदेश हुआ है। इसी बात को लेकर शिक्षक की पिटाई का आरोप लगा है। जिससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मृदुला आनंद, डीआईओएस, बलरामपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;