ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 5410 का चालान, 293 वाहन सीज
Lucknow News - लखनऊ में पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान 5410 वाहनों का चालान किया गया और 293 वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान 3 से 5 अप्रैल के बीच चलाया गया, जिसमें बाइक सवारों के खिलाफ विशेष चेकिंग की गई।

लखनऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। बीते तीन दिन चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सबसे ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन बाइक सवारों ने किया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 5410 वाहनों का चालान करते हुए 293 वाहन को सीज किया। तीन से पांच अप्रैल के बीच चलाए गए अभियान के दौरान लखनऊ पुलिस ने दो-पहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग की। अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, तेज गति, ट्रिपल राइडिंग समेत अन्य यातायात नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वाहनों को वैध दस्तावेज न होने, बिना नंबर प्लेट होने के चलते सीज किया गया।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के दिशा-निर्देशन में बीट इंचार्ज अपने क्षेत्र में बैरियर लगाकर पुलिस बल के साथ दोपहिया वाहनों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


