Lucknow News: आवारा कुत्तों ने गैस गोदाम की रखवाली कर रहे युवक को नोचा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: रहीमाबाद, लखनऊ में एक युवक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। युवक, जो गैस एजेंसी के गोदाम की रखवाली कर रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आवारा कुत्तों ने गैस गोदाम की रखवाली कर रहे युवक को नोचा

Lucknow News: रहीमाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ में रहीमाबाद कस्बे में गैस एजेंसी के गोदाम की रखवाली कर रहे एक युवक पर बुधवार को आवारा कुत्तों ने अचानक हमला बोल दिया। कुत्तों ने युवक को शरीर के कई हिस्सों में बुरी तरह नोच डाला। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर दौड़े और डंडे-ईंट पत्थर लेकर कुत्तों को खदेड़ा, तब कहीं जाकर युवक की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार, रहीमाबाद के शेरनगर गांव निवासी सुखदेव, रहीमाबाद स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर रखवाली का काम करते हैं। सुखदेव ने बताया कि बुधवार दोपहर वह गोदाम के बाहर खड़े थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।

खुद को बचाने के लिए वह भागने लगे, इसी दौरान कुत्तों ने उन्हें गिरा दिया और हाथ-बांह समेत शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने कुत्तों को खदेड़कर सुखदेव की जान बचाई।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रहीमाबाद इलाके में आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं, लेकिन अब तक इनके आतंक पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।