ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसामाजिक सरोकारों का उजागर करता है कथा संग्रह

सामाजिक सरोकारों का उजागर करता है कथा संग्रह

लखनऊ। राजीव प्रकाश साहिर के कथा संग्रह तआकुब जर्द मौसम का विमोचन रविवार को...

सामाजिक सरोकारों का उजागर करता है कथा संग्रह
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 05 Feb 2023 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। राजीव प्रकाश साहिर के कथा संग्रह तआकुब जर्द मौसम का विमोचन रविवार को यूपी प्रेस क्लब में किया गया। मसरूर एजुकेशन संस्थान की ओर से समारोह की अध्यक्षता करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मास कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्ष प्रो. शाफे किदवई ने कहा कि राजीव प्रकाश की कहानियां ये सोचने को मजबूर करती हैं कि आज हमारे नायक कौन हैं? काल्पनिकता को समेटकर वास्तविकता के करीब की इनकी कहानियां बड़ी-बड़ी सामयिक समस्याओं के साथ सामाजिक सरोकारों, वजूद और हमारी उम्मीदों को उजागर करती हैं। प्रो.किदवई ने सुलगते ग्लेशियर, खलाई मौसिकी जैसी संग्रह की कई कहानियों का हवाला देते हुए कहा कि संगीत के जरिए बहुत कुछ कहा जा सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें