Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsStorm Causes Fallen Tree and Power Outage in BKT Residents Face Water Crisis
टूटे खंभे से होती रही आपूर्ति

टूटे खंभे से होती रही आपूर्ति

संक्षेप:

Lucknow News - पूर्वी कार्यालय के पास बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर पोल पर गिर गया। इससे पोल झुक गया लेकिन बिजली विभाग ने सप्लाई नहीं रोकी। क्षेत्र के लोगों को बिजली न होने से पानी की समस्या का सामना करना...

Jul 25, 2025 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय के पास विनीत खंड-1 में बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ टूट कर पोल पर गिर गया। इससे पोल आधा झुक गया और इसके तार झूल गए। इसके बावजूद बिजली विभाग ने इसकी आपूर्ति बंद नहीं की। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि कुछ देर के लिए बिजली गई, जो कि बाद में आ गई। बिजली आने के बाद पेड़ और पोल उसी हाल में रहे। पेड़ की डालियों के कारण आधा झुका पेड़ नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने बताया कि व्यस्त रोड होने के कारण वाहनों का काफी आना-जाना है। अंधेरा होने के कारण दूर से पोल दिख नहीं रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यदि इसे सही नहीं किया गया तो कोई हादसा हो सकता है। पानी की समस्या से भी जूझे लोग बीकेटी इंटीग्रल उपकेंद्र का पारा फीडर दोपहर दो बजे फाल्ट के कारण बंद हो गया था। शाम को बारिश और तेज हवा के कारण इसे ठीक नहीं किया जा सका। जिसके कारण इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली न होने से लोगों को शाम को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। अलीगंज मेहंदी टोला में दोपहर तीन बजे से बिजली गुल है। देर रात तक यहां की आपूर्ति बहाल न होने से यहां के लोग उमस भरी गर्मी और पेयजल आपूर्ति संकट का सामना कर रहे हैं।