ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकोटे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पत्थरबाजी

कोटे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पत्थरबाजी

कोटे के चयन व पुरानी रंजिश के मामले में रंकेडीह में बुधवार की सुबह दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर बड़ी...

कोटे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पत्थरबाजी
निज संवाददाता, सुलतानपुर। Wed, 09 Jan 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

कोटे के चयन व पुरानी रंजिश के मामले में रंकेडीह में बुधवार की सुबह दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को काबू में किया। दोनों पक्षों के लोगों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
कुड़वार थाना के रंकेडीह में कोटे की दुकान का चयन रिजवाना बानो के नाम बीती सात जनवरी को हुआ। दूसरे पक्ष की नाहिदा बानो को  दुकान नहीं मिल सकी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में बुधवार की सुबह कहासुनी शुरु हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एसओ कुड़वार मौके पर  पहुंचे और स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ नगर श्यामदेव,  एसओ धम्मौर प्रवीन भी समेत डायल 100 की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। एक पक्ष से इंतजार अहमद व दूसरे पक्ष से नूर मोहम्मद ने तहरीर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें