ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबैंक की मुख्य शाखा में चोरी का प्रयास

बैंक की मुख्य शाखा में चोरी का प्रयास

बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा अकबरपुर में पिछली दीवार से सेंध लगाकर चोरी का प्रयास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जाता है कि ऋण से सम्बंधित फाइलों के साथ...

बैंक की मुख्य शाखा में चोरी का प्रयास
निज संवाददाता,अंबेडकरनगर Mon, 12 Feb 2018 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा अकबरपुर में पिछली दीवार से सेंध लगाकर चोरी का प्रयास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जाता है कि ऋण से सम्बंधित फाइलों के साथ छेड़छाड़ की गई है। सेंधमारी के स्थान पर एक गार्ड की वर्दी मिली है, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा स्थित है। बैंक के पीछे से ईंट की दीवार को काटकर चोर अंदर घुस गए। हालांकि स्ट्रांग रूम तक चोर नहीं पहुंच सके। सोमवार की सुबह बैंक खुलने पर अफसरों को बैंक में सेंधमारी की घटना की जानकारी मिली। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। फोरेंसिक टीम के इंचार्ज गौरव सिंह ने भी पूरे मामले की पड़ताल की। बताया जाता है कि बैंक से नगदी ले जाने में चोरों को सफलता नहीं मिल सकी है। ऋण से सम्बंधित कुछ फाइलों के साथ छेड़खानी की गई है। इसकी जांच की जा रही है। 
शाखा प्रबंधक सुदर्शन प्रसाद ने बैंक से नगदी चोरी होने की बात से इनकार किया है। कहा कि ऋण की कुछ फाइलों से छेड़खानी जरूर की गई है, इसकी जानकारी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने शीघ्र मामले का वर्कआउट हो जाने की उम्मीद जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें