एसटीएफ ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Lucknow News - काकोरी में एसटीएफ और ड्रग्स टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पांच बोरी में 504 बोतल प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए। इनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान रेहान के रूप में हुई है, जो पूछताछ के लिए हिरासत में है।

सर फोटो है ग्रुप में -टीम को आरोपी के पास से पांच बोरी में 504 बोतल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए-ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही हैकाकोरी,संवाददाता।काकोरी में सोमवार शाम आगरा एक्सप्रेस वे के करीमाबाद अंडरपास से एसटीएफ और ड्रग्स टीम ने एक बाइक सवार के पास से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम को आरोपी के पास से पांच बोरी में 504 बोतल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि एसटीएफ के दरोगा फैजुददीन सिदिदकी, ड्रग्स इंस्पेक्टर संदेश मौर्य की टीम को सूचना मिली कि आगरा एक्सप्रेस वे के नहर पुल करीमाबाद अण्डर पास के पास एक युवक बाइक पर पांच बोरी प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन रबर से बांधकर ले जा रहा है।
सूचना पर एसटीएफ,पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने नहर पुल करीमाबाद के पास पहुंचकर बाइक सवार को रोका। जिसके पास से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 05 बोरी में 504 बोतल बरामद हुई। मौके पर आरोपी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की क्रय-विक्रय के अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। आरोपी की पहचान रहीमाबाद के तेरवा निवासी रेहान के रूप में हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


