खेल-वाराणसी और आजमगढ़ मंडल का दबदबा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के गोमती नगर में प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व ओलंपियन सैय्यद अली और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह वोरा ने उद्घाटन किया। आजमगढ़ ने लखनऊ को 1-0 से हराया, वाराणसी ने संयुक्त मंडलों को 8-1 से, और वाराणसी ने लखनऊ को 5-0 से मात दी।

खेल-वाराणसी और आजमगढ़ मंडल का दबदबा

प्रदेश स्तरीय हॉकी चयन प्रतियोगिता लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी टर्फ स्टेडियम में बुधवार को केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी छाये रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन सैय्यद अली और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह वोरा ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आज खेले गए पहले मैच में आजमगढ़ मंडल ने लखनऊ मंडल को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। दूसरे मैच में वाराणसी मंडल ने संयुक्त मंडलों (बरेली, मुरादाबाद, कानपुर के खिलाड़ी) की टीम को 8-1 के भारी अंतर से शिकस्त दी।

तीसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने अयोध्या और प्रयागराज की संयुक्त टीम पर 1-0 से जीत दर्ज की। चौथे और अंतिम मैच में वाराणसी ने मंडल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए लखनऊ मंडल को 5-0 से मात दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।