मॉकड्रिल में बाढ़ क्षेत्र के लोगों ने सीखे सुरक्षा के उपाय

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

इटौंजा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अकड़रिया खुर्द के मजरा हीरापुरवा में गोमती नदी के किनारे एक मॉकड्रिल का कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को बाढ़ के दौरान सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेंद्र डिमरी ने किया। एंबुलेंस और अन्य विभागों के कैंप भी लगाए गए।

मॉकड्रिल में बाढ़ क्षेत्र के लोगों ने सीखे सुरक्षा के उपाय

इटौंजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के तहत गुरुवार को अकड़रिया खुर्द के मजरा हीरापुरवा में गोमती नदी के किनारे राज्य स्तरीय बाढ़ से बचाव व आपदा का मॉकड्रिल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बाढ़ के समय लोगों की जान की सुरक्षा कैसे की जाए इसका उपाय लोगों को सिखाया गया। बाढ़ क्षेत्र के लोगों को डिवीजन अधिकारी सिविल डिफेंस रमेश सिंह ने बचाव के उपाय बताए। कई लोगों को नदी में डूबते हुए रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेंद्र डिमरी ने किया। इस अवसर पर एसडीएम बीकेटी साहिल कुमार, तहसीलदार शरद सिंह, उपखंड अधिकारी तरुण त्रिवेदी, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों की कैंप भी लगाए गए कैंप में एंबुलेंस की भी मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।