Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsState Launches Campaign Against Food Adulteration Strict Action Against Officials
छोटे खाद्य कारोबारियों को बेवजह परेशान करने वाले अफसर नपेंगे

छोटे खाद्य कारोबारियों को बेवजह परेशान करने वाले अफसर नपेंगे

संक्षेप:

Lucknow News - -एफएसडीए आयुक्त ने जारी किए निर्देश, कहा मिलावटखोरी के बड़े मामलों में अफसरों

Dec 06, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ प्रदेश में मुहिम चलेगी। जिस जिले में संगठित रूप से व्यापक पैमाने पर मिलावट का खेल मिला, वहां तैनात अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी। वहीं निरीक्षण और जांच के नाम पर छोटे खाद्य कारोबारियों को बेवजह परेशान करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त डा. रोशन जैकब ने शनिवार को सख्त आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी सहायक आयुक्त खाद्य व सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 को जारी आदेश में एफएसडीए आयुक्त ने कहा है कि मिलावट खोरों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य स्तरीय प्रवर्तन टीमों या अंतर्जपदीय टीमों द्वारा यदि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान प्रदेश के किसी जिले में संगठित मिलावटखोरों द्वारा भारी मात्रा में नकली, कृत्रिम या मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री होते पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही व संलिप्तता का भी संज्ञान लेते हुए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई के नाम पर छोटे खाद्य कारोबारियों का किसी भी प्रकार शोषण न किया जाए। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।