ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसेंट जोसेफ के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली

सेंट जोसेफ के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता सेंट जोसेफ के रूचिखण्ड व सीतापुर रोड शाखा के करीब पांच...

सेंट जोसेफ के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 13 Aug 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

सेंट जोसेफ के रूचिखण्ड व सीतापुर रोड शाखा के करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जीपीओ से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल के पाइप बैण्ड के साथ मार्च भी निकाला। हाथों में तिरंगा लिये छात्रों ने यात्रा में देशभक्ति के नारे लगाए। बच्चों ने मानव शृंखला के माध्यम से अखंड भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राजाजीपुरम शाखा के बच्चों ने राजाजीपुरम इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली। बच्चों ने काव्य पाठ व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस मौके पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल, शिक्षक और छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें