ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकान्हा जी के छठ उत्सव में झूमे भक्त

कान्हा जी के छठ उत्सव में झूमे भक्त

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के नवें दिन भगवान की छठी का उत्सव मनाया गया। गीत -संगीत और उत्साह और उमंग में सराबोर भक्तों ने धूमधाम से छठी का पावन पर्व मनाया। जबकि वृदांवन से आए रासलीला के कलाकारों ने नंद...

कान्हा जी के छठ उत्सव में झूमे भक्त
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 08 Sep 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के नवें दिन भगवान की छठी का उत्सव मनाया गया। गीत -संगीत और उत्साह और उमंग में सराबोर भक्तों ने धूमधाम से छठी का पावन पर्व मनाया। जबकि वृदांवन से आए रासलीला के कलाकारों ने नंद गोपाल की झूलालीला का मनोहारी मंचन किया।

गोमती नगर विस्तर स्थित लौलाई गांव में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में वृदांवन के सीताराम शर्मा व उनके कलाकारों की मंडली ने झूलालीला के तहत सावन का सुंदर चित्रण किया। राधा रानी की झूला झूलने की लालसा दिखाई। मेहंदी का महत्व बताया गया। इन सब लीला के बीच के सुंदर झांकियां और भजनों के बीच भक्त झूम उठे। वहीं सुबह के समय पंडित धर्मवीर वृजवासी जी ने कंस वध और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। आयोजक अनीता सिंह यादव व कार्यक्रम संयोजक सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा व श्रीकृष्णलीला के अंतिम दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें