कचरा प्रबंधन पर जागरुकता फैलाई
lko
शहर में कचरा प्रबंधन का कार्य करने वाले संस्था ईकोग्रीन एनर्जी की ओर से सोमवार को लालकुआं व रफी अहमद किदवई वार्ड में कचरा प्रबंधन पर जागरुकता फैलाई गई। लालकुआं में गोल्डी कॉन्वेंट स्कूल व नवीन कॉन्वेंट हाई स्कूल में स्कूल के बच्चों से साफ-सफाई के बारे में सवाल पूछे गए। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं रफी अहमद किदवई वार्ड में जय सुभाष पब्लिक स्कूल व महारानी अहिल्या बाई होल्कर विद्यालय गोमतीनगर में जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपना कचरा खुले में न फेंके। घर का कचरा ईकोग्रीन के कर्मचारियों को ही उपलब्ध कराएं। वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्या के लिए ईकोग्रीन के टोल फ्री नंबर 1800-180-5821 पर शिकायत दर्ज कराएं।