ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबालश्रम व मानव तस्करी के प्रति जागरुकता फैलाई

बालश्रम व मानव तस्करी के प्रति जागरुकता फैलाई

लखनऊ। निज संवाददाता

बालश्रम व मानव तस्करी के प्रति जागरुकता फैलाई
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 12 Sep 2019 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

एक्शनएड संस्था की ओर से गुरुवार को बाल श्रम उन्मूलन व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए आशियाना रिक्शा कालोनी में जागरुकता अभियान चलाया गया। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुधा रानी की अध्यक्षता में चलाए गए अभियान में लोगों को बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए संस्था की ओर से चलायी जा रही परियोजना स्टार के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं व बच्चों के लिये चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

एक्शनएड के प्रमोद कुमार पांडेय ने बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम अधिनियम के साथ ही बच्चों व महिलाओं से सम्बंधित हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी बताया। एक्शनएड परियोजना समन्वयक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में कालोनी में रहने वाली महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में मनोज वर्मा, बृजेश द्विवेदी, साधना धीमान, राज कुमारी, सोमनाथ आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें