खेल ----शहर के एथलीट आज से दिखाएंगे दमखम

Mar 06, 2026 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -- जिला स्तरीय जूनियर खेल का कार्यक्रम जारी -- बालिका फुटबॉल समेत 17 खेलों का

खेल ----शहर के एथलीट आज से दिखाएंगे दमखम

लखनऊ, संवाददाता। शहर के मैदानों में विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं शनिवार से शुरू होंगी। खेल निदेशालय की देखरेख में 17 खेलों की जिला स्तरीय (जूनियर बालक, बालिका) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय के तहत होने वाले इन खेलों के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम, विजयंत खंड मिनी स्टेडियम, विनय खंड मिनी स्टेडियम और चौक स्टेडियम में होंगे।ये प्रतियोगिताएं दस मार्च तक आयोजित की जायेंगी। इनमें शहर भर के एथलीट हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में एथलेटिक्स, जूडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, वुशू, साइकिलिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और तलवारबाजी जैसे खेल शामिल हैं। शनिवार को फुटबॉल अंडर-18 बालिका वर्ग के मुकाबले चौक स्टेडियम पर खेले जायेंगे।

एथलेटिक्स 10 मार्च को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगी, इनमें दौड़, ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं होंगी। वुशू के मुकाबले चौक स्टेडियम में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने क्लबों और स्कूलों को पत्र लिख कर प्रतियोगिता में टीमों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।