Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSpeeding Loader Collides with Motorcycle Couple Injured Driver Flees
लोडर की टक्कर के बाद नीचे फंसकर 10 मीटर घिसटे बाइक सवार दंपति

लोडर की टक्कर के बाद नीचे फंसकर 10 मीटर घिसटे बाइक सवार दंपति

संक्षेप:

Lucknow News - वृंदावन योजना सेक्टर सात में एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे दंपति घायल हो गए। लोडर में फंसकर वे करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे भी टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dec 12, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

वृंदावन योजना सेक्टर सात में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार लोडर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति गिरे और लोडर में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद चालक ने लोडर किनारे लगाया और छोड़कर भागने लगा। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे भी ठोंक दिया। तीनों को गंभीर हालत में पुलिस ने अपेक्स ट्रामा में भर्ती कराया गया है। तेलीबाग खरिका निवासी अनिल शर्मा शक्ति भवन में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम वह पत्नी सरिता शर्मा के साथ बाइक से वृंदावन योजना की ओर जा रहे थे। इस बीच वृंदावन योजना सेक्टर सात चिरैयाबाग के पास डाला चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से अनिल और उनकी पत्नी सरिता बाइक से गिरीं और लोडर में नीचे फंस गई। करीब 10 मीटर तक दोनों घिसटते चले गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने लोडर किनारे रोका और वह बाहर निकलकर भागने लगा। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने चालक को भी टक्कर मार दी। हादसे में चालक भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पीजीआई थाने की पुलिस पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनिल शर्मा के सिर में चोट लगी है सरिता के दोनों पैर टूट गए हैं। पूरे शरीर में रगड़ है। वहीं, घायल लोडर चालक मनीष है। वह खुर्दही का रहने वाला है। तीनों का इलाज अपेक्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ------------------- हादसे में घायल एमआर की मौत लखनऊ, संवाददाता। सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में बीते 22 नवंबर को वैन की टक्कर से घायल बाइक सवार दवा कंपनी कर्मी धर्मेंद्र (42) की मौत हो गई। वह एक फर्मा कंपनी में एमआर थे। हादसे में घायल धर्मेंद्र का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;