डंपर की टक्कर से 20 फीट तक घिसटा ऑटो, बाइक सवार का पैर कटा
Lucknow News - मड़ियांव थाने के पास चंद्रा ढाल पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार की कट गई और चार अन्य घायल हो गए। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

मड़ियांव थाने से चंद कदम दूर चंद्रा ढाल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बुधवार दोपहर एक ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो 20 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। वहीं बाइक सवार उछलकर डंपर पर गिरा। उसमें फंसकर बाइक सवार का कट गया, जबकि शिक्षिका समेत चार अन्य घायल हुए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सुबह चंद्राढाल के पास एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया।
डंपर पहले ऑटो में, फिर सड़क पर खड़े बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे से वहां अफरातफरी मच गई। डंपर चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से डंपर के नीचे फंसे लोगों को निकाला और सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहां डॉक्टर ने दो लोगों की हालत गंभीर बताई। वहीं पुलिस ने सभी से परिजनों का नंबर लेकर उन्हें घटना की जानकारी दी। एक घायल के परिजन अपने मरीज को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर डंपर को चंद्राढाल से हटवाया और डंपर को थाने में खड़ा कराया। वहीं पुलिस ने ऑटो इलेक्ट्रिक, ऑटो थ्री व्हीलर और बाइक को थाने में खड़ा करवा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सरकारी शिक्षिका निधि सिंह (28) निवासी विज्ञान खण्ड-4 गोमतीनगर, अभय कुमार सिंह (22) निवासी ग्राम घोड़ादेउर, पोस्ट पिपराइच जगदीशपुर, कुशीनगर, आशु गौतम (26) निवासी भरत नगर थाना मड़ियांव और पंकज घायल हुए हैं। परिजन पंकज को लेकर किसी निजी अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस घटना के बाद से फरार डंपर चालक और क्लीनर की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


