सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मार टक्कर, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता। मड़ियांव में गुरुवार देर रात सड़क पार कर

सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मार टक्कर, मौत

सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता।मड़ियांव में गुरुवार देर रात सड़क पार कर रहे अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।फैज्जुलागंज के मौर्य मार्केट निवासी देवेंद्र कुमार पांडे (55)परिवार संग रहते थे। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटे और दो बेटी है। बड़े बेटे सचिन ने बताया कि पिता शुक्रवार रात किसी काम से घर से निकले थे। देर रात घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। बड़ा बेटा सचिन परिवार के साथ देवेंद्र की तलाश के लिए निकला। घर से कुछ दूरी पर लोगों की भीड़ लगी देखी।

सचिन मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि पिता देवेंद्र मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।