
त्योहार सीजन में राहत, लखनऊ–चंडीगढ़ रूट पर स्पेशल ट्रेनें होंगी रवाना
संक्षेप: Lucknow News - दिवाली-भैया दूज के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ से चंडीगढ़ और शकूरबस्ती के लिए गुरुवार से पांच त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।....
दिवाली और भैया दूज मनाने के बाद काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ से चंडीगढ़ और दिल्ली की शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के लिए त्योहार स्पेशल पांच ट्रेनें गुरुवार से चलाएगा। लखनऊ-शकूरबस्ती स्पेशल आज लखनऊ से शकूरबस्ती स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन तीन दिन चलाई जाएगी। 04235 लखनऊ से 23, 25 और 27 अक्टूबर को 20.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। यह ट्रेन शहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली होते हुए जाएगी।
वहीं, उधर से ट्रेन नंबर 04236 को शकूरबस्ती से लखनऊ के बीच 24, 26 और 28 अक्टूबर को चलाया जाएगा। यह शकूरबस्ती से सुबह 09.45 बजे चलकर उसी रूट से होते हुए उसी दिन रात 20.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
आज चलेगी लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल
लखनऊ-चंडीगढ़ -लखनऊ स्पेशल ट्रेन को सिर्फ एक फेरे के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 04231 लखनऊ को गुरुवार की रात 21.00 बजे चलकर शुक्रवार की सुबह 08.00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का रूट बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर जगधारी, अंबाला कैंट होते हुए रहेगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04232 चंडीगढ़ से शुक्रवार की सुबह 09.50 बजे चलकर उसी दिन रात 21.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। सिर्फ एक फेरे के लिए चंडीगढ़ और शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन नंबर 04229 लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए बुधवार की रात 21.00 बजे रवाना होगी।
अगले दिन गुरुवार की सुबह 08.00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। गुरुवार की सुबह 09.50 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। रात 21.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से शकूरबस्ती के लिए ट्रेन नंबर 04233 लखनऊ से 20.50 बजे चलेगी। वापसी में गुरुवार को ट्रेन नंबर 04233 शकूरबस्ती से 09.45 बजे चलकर 20.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह सिर्फ ट्रेनें सिर्फ एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




