यहियागंज और सदर गुरुद्वारे में गूंजे गुरमत विचार

Feb 20, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। यहियागंज और सदर गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का श्रद्धा, उल्लास के

यहियागंज और सदर गुरुद्वारे में गूंजे गुरमत विचार

लखनऊ, संवाददाता। यहियागंज और सदर गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का श्रद्धा, उल्लास के साथ आयोजन हुआ। सिख पंथ के प्रसिद्ध प्रचारकों ने गुरमत विचारों, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सदर गुरुद्वारा में सुबह और यहियागंज में शाम को समागम हुआ। यहियागंज गुरुद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजन हुए। विशेष रूप से सिख पंथ के प्रचारक भाई पिंदरपाल सिंह ने गुरमत विचारों एवं अमृतसर से आए भाई ओंकार सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने पिंदरपाल सिंह, ओंकार सिंह को गुरु घर का सत्कार शॉल एवं सिरोपा भेंट किया।

चौक लाजपत नगर की बीबी सुरजीत कौर वेलफेयर सोसायटी, संयोजक ईशप्रीत सिंह साहनी, चरनजीत, ईश्वजीत सिंह साहनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।