सपा के नेताओं ने पीड़ितों को ढाढस बंधाया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - विकासनगर के विनायकपुरम स्थित जिस बस्ती में आग लगी थी, गुरुवार को वहां समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

सपा के नेताओं ने पीड़ितों को ढाढस बंधाया

विकासनगर के विनायकपुरम स्थित जिस बस्ती में आग लगी थी, गुरुवार को वहां समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव गौरव सिंह यादव के निर्देश पर पहुंचे इन नेताओं ने पीड़ित परिवारों से बात की। सपा नेताओं ने बताया कि मौके पर सिर्फ राख और जल चुका गृहस्थी का सामान नजर आया। बेघर हुए लोग राख में सामान तलाश रहे थे। अलमारी, फ्रिज, बाइक जैसी चीजें राख में मिल गईं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष हरीश चंद्र लोधी, पूर्वी विधानसभा महासचिव राम सजीवन, महानगर कार्यकारिणी सचिव डीके पाल, जयराम कन्नौजिया, वासिक अहमद, पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि, मो जमशेद अहमद, उपेंद्र सिंह शामिल रहे ।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।