राजभर ने सपा अध्यक्ष के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की
लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष तथा पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर सपा अध्यक्ष के

लखनऊ, विशेष संवाददाता सुभासपा अध्यक्ष तथा पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एक्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अखिलेश यादव 27 तारीख से चिल्ला रहे हैं आप कि लखनऊ में हत्या हो गई..हत्या हो गई। हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई। अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा, आपका अपना, आपका बहुत करीबी...। सुना है गिरफ्तार आरोपी तो कोई सजातीय है न? आपकी ‘समाजवादी लोहिया वाहिनी’ का उपाध्यक्ष? दूसरा भी है? दोनों आपके वोटर हैं। अखिलेश इन्हीं को तो आप बोलते है कि ‘बच्चा है तू मेरा’। ओम प्रकाश राजभर ने पीडीए की जातीय व्याख्या करते हुए टिप्पणी की है।
उन्होंने अखिलेश यादव के साथ एक व्यक्ति की फोटो भी शेयर की और कहा कि जो आपके साथ है। यही लखनऊ हत्या का मास्टरमाइंड है, जिसके साथ आप शान से फोटो खिंचाए हैं। दूसरा वाला भी आपका ही करीबी है। जल्दी ही उसकी फोटो भी सार्वजनिक करूंगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


