Lucknow News: 100 विधानसभा की मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी: सपा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Lucknow News: 100 विधानसभा की मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी: सपा

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यूपी की 100 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का पड़ताल में मिली खामियों को लेकर ज्ञापन दिया। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह की ओर से सोमवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची की पड़ताल में हजारों डुप्लीकेट मतदाता पकड़ में आये हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करवा कर दर्ज पते पर स्थायी रूप से निवास करने वाले मतदाता के अलावा अन्य जगहों पर दर्ज मतदाता के नाम डिलीट कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कन्नौज के छिबरामऊ में बूथ संख्या 49 मतदाता क्रम संख्या 546, 547, 548 सभी तीनों क्रम संख्या पर मतदाता नीतू पति का नाम आनन्द कुमार मकान संख्या 126 आयु 41 लिंग महिला दर्ज है।

मतदाता नीतू का नाम तीन जगह दर्ज है, और सभी में इपिक नम्बर अलग-अलग है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: 100 विधानसभा की मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी: सपा