ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा-बसपा के भ्रष्टाचार से पॉवर कारपोरेशन घाटे में : श्रीकांत शर्मा

सपा-बसपा के भ्रष्टाचार से पॉवर कारपोरेशन घाटे में : श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा के भ्रष्टाचार के कारण पॉवर कारपोरेशन घाटे में है। महंगे दाम पर बिजली खरीदने से आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। इसमें अब सुधार होना शुरू हुआ है।...

सपा-बसपा के भ्रष्टाचार से पॉवर कारपोरेशन घाटे में : श्रीकांत शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 12 Sep 2019 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा के भ्रष्टाचार के कारण पॉवर कारपोरेशन घाटे में है। महंगे दाम पर बिजली खरीदने से आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। इसमें अब सुधार होना शुरू हुआ है। विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि करीब 4.50 प्रतिशत सरचार्ज समाप्त किया जा चुका है। विद्युत आपूर्ति में 40 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि हुई है। यह बेहतर प्रबंधन के कारण संभव हो सका है। सपा अपने कार्यकाल में किए गए कारनामों पर पर्दा डालने के लिए अनावश्यक आरोप लगा रही है। लोगों को अब बेहतर बिजली मिलने लगी है। कटौती का संकट समाप्त हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें