ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा ने लगाई बसपा रालोद गठबंधन पर मुहर

सपा ने लगाई बसपा रालोद गठबंधन पर मुहर

समाजवादी विधानमण्डल दल की बैठक में सपा बसपा गठबंधन को मंजूरी दे दी गई।

सपा  ने लगाई बसपा रालोद  गठबंधन पर मुहर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 04 Feb 2019 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी विधानमण्डल दल की बैठक में सपा बसपा गठबंधन को मंजूरी दे दी गई।

सपा मुख्यालय में मंगलवार को हुई विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के बसपा व रालोद के साथ गठबंधन के निर्णय को औपचारिक मंजूरी दी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अखिलेश यादव द्वारा बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल से किए गए गठबंधन का स्वागत किया गया। नरेश उत्तम पटेल द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए हर निर्णय पर अमल करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई के राजनीतिकरण करने, विपक्ष के प्रति संविधान की मंशा के विपरीत अलोकतांत्रिक आचरण करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें