ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोरखपुर हादसे पर संवदेनहीन रवैया अपना रही है भाजपा : सपा

गोरखपुर हादसे पर संवदेनहीन रवैया अपना रही है भाजपा : सपा

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासपा का कहना है कि गोरखपुर में मेडिकल कालेज में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर भाजपा सरकार का संवेदनहीन रवैया अपना रही है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक के...

गोरखपुर हादसे पर संवदेनहीन रवैया अपना रही है भाजपा : सपा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 24 Aug 2017 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासपा का कहना है कि गोरखपुर में मेडिकल कालेज में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर भाजपा सरकार का संवेदनहीन रवैया अपना रही है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक के परिवारीजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की थी किन्तु अभी तक मुख्यमंत्री ने उसका संज्ञान नहीं लिया हैं। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव न केवल मृत बच्चों के परिवारीजनों से मिलकर अपितु उन्हें सांत्वना देने के साथ 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की शुरुआत कर चुके हैं। बड़ी-बड़ी बातें करना और सच को छुपाना भाजपा की फितरत में हैं।सपा प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के निदान में जो योजनाएं शुरू की थीं भाजपा सरकार ने उन्हें रोक दिया। बाढ़ पीड़ितों को राहत की फूलप्रूफ व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में की थी। बाढ़ राहत फंड के तहत अखिलेश सरकार द्वारा प्रति परिवार को समुचित राहत सामग्री का प्रावधान किया था । उसे भाजपा सरकार द्वारा तत्काल पीड़ितों तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ चैकियां बनाई जाए। बाढ़ से फसल को हुए नुकसान पर मुआवजा दिया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तमाम तरह के सरकारी देय समाप्त हो। अखिलेश 30 अगस्त को आजमगढ़ जाएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अगस्त को आजमगढ़ जाएंगे। आजमगढ़ के थाना जियनपुर कोतवाली के ग्राम नत्थूपुर (निकट अंजान शहीद बिहार बाजार) में अमर शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अखिलेश यादव वहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें