सपा अंबेडकर वाहिनी बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएगी

Apr 05, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा अंबेडकर वाहिनी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

सपा अंबेडकर वाहिनी बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएगी

लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा अंबेडकर वाहिनी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए बूथ लेवल से लेकर विधानसभा व लोकसभा स्तर पर अंबेडकर जयंती मना कर उनके संघर्षों व विचारों को पीडीए समाज के बीच पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को अंबेडकर वाहिनी की बैठक हुई। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेशभर में मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।