ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ....इस तरह मुलायम भी कार्यकारिणी में

....इस तरह मुलायम भी कार्यकारिणी में

समाजवादी पार्टी में यूं तो मुलायम सिंह यादव संरक्षक के तौर पर जाने-माने जाते हैं, लेकिन वह नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदेन सदस्य भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के...

....इस तरह मुलायम भी कार्यकारिणी में
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 16 Oct 2017 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी में यूं तो मुलायम सिंह यादव संरक्षक के तौर पर जाने-माने जाते हैं, लेकिन वह नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदेन सदस्य भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं। आगरा सम्मेलन में पास हुए पार्टी के संविधान में लिखा है कि संसदीय दल का नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदेन सदस्य होगा। राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष और पार्टी विधानमंडल दल के नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। संबंद्ध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें