ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपाईयों ने कई जगह दिखाया अपना गुस्सा, सिटी बसों में तोड़फोड़

सपाईयों ने कई जगह दिखाया अपना गुस्सा, सिटी बसों में तोड़फोड़

सपा मुखिया अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी के विरोध में कई शहरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। नाराज सपाईयों ने इलाहाबाद में सिटी बसों में तोड़फोड़ की। उन्नाव...

सपाईयों ने कई जगह दिखाया अपना गुस्सा, सिटी बसों में तोड़फोड़
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 17 Aug 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी के विरोध में कई शहरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। नाराज सपाईयों ने इलाहाबाद में सिटी बसों में तोड़फोड़ की। उन्नाव समेत कई जिलों में खासा हंगामा हुआ। पुलिस ने भी कई जगह लाठी चार्ज किया। इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में जमकर हंगामा किया। दो सिटी बसों के शीशे चकनाचूर कर दिए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस में तोड़फोड़ की। सुभाष चौराहे पर चक्काजाम करने के साथ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो और भड़क गए। सामने से आ रही सिटी बसों पर ईंट पत्थर चलाने लगे। कई लोग लाठी लेकर बसों के शीशे तोड़ने लगे। दो सिटी बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सिविल लाइंस बस अड्डे के बाहर खड़ी रोडवेज बस पर भी पथराव किया। उसके शीशे भी चकनाचूर कर दिए। उन्नाव में हुआ खासा हंगामा सपा मुखिया अखिलेश यादव को कृषि अनुसंधान केन्द्र धौरा में रोका गया, तभी लखनऊ से बड़ी संख्या में सपाई पहुंच गए। पुलिस ने रोका तो सपाइयों ने उत्पात मचाया। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह व सीओ हसनगंज धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अन्य पुलिस वालों से बदसलूकी भी हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने तो यहां तक बताया कि सपाइयों ने एक दरोगा को थप्पड़ तक रसीद कर दिया। अखिलेश यादव से मिलने की जिद कर रहे सपाइयों ने कृषि अनुसंधान केन्द्र धौरा में रखे गमले व अन्य सामग्री भी तोड़ दी। यहां पर सपाइयों ने एक सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सरकार विरोधी नारे लगा रहे सपाइयों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वहीं पुलिस किसी तरह से मामला शांत करने पर तुली हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें