
पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने फांसी लगा ली
Lucknow News - रहीमाबाद, संवाददाता। पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने फंदे से
पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पिता से विवाद के बाद तीसरे दिन बुधवार को युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैप्। रहीमाबाद के गौंदा मुअज्जम नगर निवासी मजदूर सज्जन शर्मा (35) का शव बुधवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बाग में दुप्पटे के सहारे लटकता हुआ मिला है। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक की मां कमला देवी ने बताया कि सज्जन शर्मा 10 अगस्त की शाम को घर से निकला था।

उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के पास आम की बाग से तेज दुर्गंध आई तो ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा। वहां सज्जन का शव फंदे पर लटक रहा था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों के मुताबिक सज्जन शर्मा शराब का आदी था। पिता गुलज़ारी ने उसे शराब पीने से रोका था। इससे नाराज होकर उसने पिता से झगड़ा कर दिया था और घर से चला गया था। मृतक के परिवार में पत्नी निर्मला, बच्चे शिवांश (6), अंशिका (11), प्रिया (10), परामर्श (4) है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




