ससुर के बड़े भाई को पिता बनाकर बेची जमीन, गिरफ्तार
Lucknow News - -आरोपियों ने महिला को सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर लिए चार लाख -ठगी की

मोहनलालगंज, संवाददाता।लापता हुए पिता की जमीन हड़पने के लिए बेटे ने अपने ससुर के बड़े भाई को पिता बनाकर जमीन का बैनामा अपने साथियों के नाम करवा दी। आरोपियों ने जमीन का सौदा एक महिला से कर दिया और उससे चार लाख रुपये ले लिए। ठगी का शिकार होने की जानकारी पर पीड़िता ने मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मुख्य आरोपी बेटा है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अहमदपुर आजमअली निवासी गंगादीन कई साल पहले साधू बन गए थे और उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था।
उसके नाम जमीन थी। जो उसके बड़े बेटे सालिकराम ने अपने ससुर के बड़े भाई गुरु दयाल को अपना पिता गंगादीन बनाकर जमीन अपने साथियों सुनील व सत्येन्द्र के नाम करवा दी। जालसाजी में शामिल सुनील व सत्येन्द्र ने मिलकर उसी जमीन का सौदा वृंदावन योजना पीजीआई निवासी गुड्डी से कर लिया। आरोप है कि जालसाजों ने सस्ते दामों में जमीन देने के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिये। जमीन का बैनामा महिला के नाम करते उससे पहले जालसाजी का पता सालिकराम के बड़े भाई शम्भू दयाल को पता चल गया। शम्भूदयाल ने मुकदमा किया तो जमीन जालसाजों के नाम से कटकर सालिकराम व शम्भूदयाल के नाम वापस हो गई। गुड्डी को जब पता चला तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने गुड्डी की तहरीर पर सुनील व सत्येन्द्र एडवोकेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला पूरी साजिश सालिक राम ने रची है जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे सालिकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


