Lucknow News: तहरीर से लूट की बात हटाने पर पुलिस दर्ज करेगी एफआईआर
Lucknow News: -- घटना नौ जुलाई की साईं विहार कालोनी की -- एसयूवी सवार ने बंधक बनाकर

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।
घटना का विवरण
जानकीपुरम इलाके में सोलर कारोबारी अभिषेक सिंह को अगवा कर लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित अभिषेक सिंह ने अब जानकीपुरम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इंस्पेक्टर ने तहरीर से लूट की बात हटाने पर ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही। उन्होंने तहरीर बदलने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ जो घटना हुई है, उससे वह कैसे मुकर सकता है। अब वह मुख्यमंत्री दरबार और पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत करने की तैयारी में है。
गवाह और सबूत
सीतापुर के मिश्रिख रहने वाले अभिषेक सिंह ने बताया कि बीती नौ जुलाई को वह साईं विहार कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने गए थे। आरोप है कि परिचित साहिल ने चाय पीने के बहाने उन्हें अपनी एसयूवी में बुलाया। जहां पहले से कई लोग मौजूद थे। इसके बाद उन्हें असलहे के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की गई और 1.28 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। साथ ही उनकी चेन, लॉकेट व अंगूठी भी छीन ली गई। देर रात एसयूवी सवार उन्हें गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने दावा किया है कि घटना से जुड़े वीडियो में उसे जानकीपुरम क्षेत्र से एसयूवी में ले जाते और बाद में गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने छोड़ते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि छीनी गई सोने की चेन और अंगूठी की खरीद संबंधी रसीद उसके पास है। जिसे वह जांच में उपलब्ध कराएगा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद है। अभिषेक ने करीब दो वर्ष पहले साहिल से 80 हजार रुपये की एक हाथ घड़ी खरीदी थी। जिसे लेकर विवाद चल रहा है। जांच में सामने आए वीडियो में पीड़ित के साथ किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती दिखाई नहीं दी है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


