Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSoftware Engineer s Suicide Fire Department Inspector s Daughter Found with Injuries Allegations of Dowry Harassment
लटकने से हुई दरोगा की इंजीनियर बेटी की मौत

लटकने से हुई दरोगा की इंजीनियर बेटी की मौत

संक्षेप:

Lucknow News - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट जैसे स्पॉट आने का दावा पिता ने दामाद सहित

Jan 15, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान मिले हैं। हालांकि, मौत का कारण हैंगिंग आया है। दरोगा ने बेटी के पति सहित अन्य ससुरालीजन पर प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी थी। चिनहट पुलिस ने अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चिनहट के आदर्श विहार कालोनी निवासी दमकल विभाग के दरोगा शेर अली खान के मुताबिक उनकी 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ऐमन की 19 दिसंबर को सऊदी के जेद्दा शहर में मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद मंगलवार को ऐमन का शव सऊदी से लखनऊ आया था। यहां चिनहट थाने में शेर अली ने तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग के साथ ही बेटी की ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि दामाद आमिर खान दहेज में इनोवा एसयूवी मांग रहा था। दहेज के लिए बेटी संग कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि बेटी की पीटकर हत्या के बाद ससुराल वालों ने उसे फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में भी ऐमन के शरीर पर चोटों के कई निशान मिलने का दावा किया गया है। बताया कि चेहरे सहित अन्य हिस्सों में कई जगह चोट लगी थी। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम में शरीर पर कई स्पाट आए हैं, लेकिन मौत का कारण हैंगिंग आया है। शव काफी समय बाद देश लाया गया था। इस नाते शरीर पर स्पॉट आ गए होंगे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विधिक राय ली जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।