Lucknow News: वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: सरोजनीनगर में एक युवती की शादी उस समय टूट गई जब किसी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो लड़के वालों तक पहुंचने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उस पर बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

Lucknow News: वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वाई

Lucknow News: सरोजनीनगर। एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से उसकी तय शादी टूट गई। आरोपी ने वीडियो लड़के वालों तक पहुंचा दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार बहन का विवाह जल्द होना था। इसी बीच किसी ने उसकी बहन का उसके पूर्व परिचित युवक के साथ बातचीत से जुड़ा वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आरोपी यह वीडियो और फोटो लड़के वालों के परिवार को भी भेज दिए। लड़के वालों ने वीडियो देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन को बदनाम करने और शादी तुड़वाने की नीयत से यह कृत्य किया गया है।

सरोजनीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वाई