जंगली तोते बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। संवाददाता चौक पुलिस ने नक्खास चिड़िया बाजार में जंगली तोते बेचने वाले तस्कर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Oct 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें
लखनऊ। संवाददाता
चौक पुलिस ने नक्खास चिड़िया बाजार में जंगली तोते बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 72 तोते मिले थे।
इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के मुताबिक चिड़िया बाजार में वन्यजीवों की खरीद फरोख्त किए जाने का पता चला था। इस आधार पर ठाकुरगंज निवासी मो. सईद को गिरफ्तार किया गया। उसका साथी राजपति पुलिस को देख कर भाग निकला। पूछताछ में सईद ने बताया कि वह लखीमपुर और बहराइच के जंगलों से यह तोते पकड़ कर लाता है। जिन्हें चिड़िया बाजार में बेचा जाता है। इंस्पेक्टर के मुताबिक तोतों की खरीद फरोख्त कराना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है।