Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSmart Prepaid Meter Pricing Installment Payments Introduced to Ease Consumer Burden
दिवाली से पहले यूपी वालों के लिए गुड न्यूज! अब आसान किस्तों में चुका सकेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दाम

दिवाली से पहले यूपी वालों के लिए गुड न्यूज! अब आसान किस्तों में चुका सकेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दाम

संक्षेप:

Lucknow News - स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दाम एकमुश्त लिए जाने में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कत को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने किस्तों में वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं। झुग्गी-झोपड़ी व पटरी दुकानदार 150 रुपये प्रति माह की दर से 60 माह तक किस्तों में मीटर का मूल्य चुका सकेंगे।

Sun, 19 Oct 2025 08:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दाम एकमुश्त लिए जाने में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कत को देखते हुए किस्तों में वसूली के आदेश पावर कॉरपोरेशन ने जारी कर दिए हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कॉरपोरेशन को इस संबंध में किस्तों में दाम लेने के निर्देश दिए हैं। पावर कॉरपोरेशन ने इसके आधार पर शनिवार को जारी आदेश में कहा है कि नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही दिए जा रहे हैं। जो लोग मीटर का दाम एकमुश्त जमा करना चाहते हैं, वे एकमुश्त दे सकते हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को किस्तों में मीटर के दाम देने का विकल्प दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झुग्गी-झोपड़ी व पटरी दुकानदार अगर नया बिजली कनेक्शन लेते हैं, तो वे 150 रुपये प्रति माह की दर से 60 माह तक किस्तों में मीटर का मूल्य चुका सकेंगे। अगर वे कनेक्शन के समय 1000 रुपये का भुगतान कर देते हैं तो उन्हें 125 रुपये प्रतिमाह की दर से 60 माह तक किस्तों में दाम अदा करने का विकल्प दिया जाएगा। वहीं, झुग्गी-झोपड़ी और पटरी दुकानदारों के अतिरिक्त बाकी उपभोक्ता 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। इसपर 12.50% का स्थानांतरित बकाया शुल्क भी वसूला जाएगा।

कॉरपोरेशन ने किस्तों में वसूली के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन दूसरी तरफ नियामक आयोग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के दामों की वसूली को अवमानना माना है। अब कॉरपोरेशन के पास दो ही विकल्प हैं कि वह या तो आयोग के निर्णय तक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का दाम न वसूले। अगर वसूली जारी रहती है तो आयोग के अंतिम निर्णय के मुताबिक आगे का फैसला होगा। अगर कॉरपोरेशन वसूली के आदेश निरस्त नहीं करता है तो किस्तों में शुल्क लेने का फैसला आयोग की रोक तक जारी रहेगा।