ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 

‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सभी सरकारी दफ्तरों को स्मार्ट दिखने का टास्क सौपा है, जो दफ्तर सबसे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट दफ्तरों को प्रथम द्वितीय, तृतीय और सांत्वना...

‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 
1/ 3‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 
‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 
2/ 3‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 

‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 
3/ 3 ‘स्मार्ट ऑफिस’ प्रतियोगिता: सरकारी दफ्तर रेस में 
हिन्दुस्तान संवाद,गोण्डा।Wed, 16 Sep 2020 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सभी सरकारी दफ्तरों को स्मार्ट दिखने का टास्क सौपा है, जो दफ्तर सबसे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट दफ्तरों को प्रथम द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे।
सीडीओ ने कहा कि सफाई हमेशा अपने घर से शुरू होनी चाहिए। विकास भवन के सभी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। 
बीते 10 दिन से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किए जाने का असर अब दिखने लगा है। गौरतलब है कि विकास भवन में तकरीबन 25 विभागों के कार्यालय हैं। इसमें स्वयं विकास विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, डूडा डीआरडीए, पशुपालन, बेसिक शिक्षा आदि सभी कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में साफ सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्थित करने और अनावश्यक कागजात तथा वस्तुओं को हटाने का कार्य किया गया। दशकों पुराने अनावश्यक कागजात की शासनादेश के अनुसार वीडिंग भी की जा रही है। 
विकास भवन के कायाकल्प के इस अभियान में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह देखते बन रहा था। अपने बैठने के स्थान को स्वच्छ और सुंदर बनाने का यह सराहनीय प्रयास है। इस अभियान में सबसे स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित 3 कार्यालयों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें