Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSmart City GM Ajay Kumar Singh Dies of Heart Attack
स्मार्ट सिटी के जीएम की हृदयाघात से मौत

स्मार्ट सिटी के जीएम की हृदयाघात से मौत

संक्षेप:

Lucknow News - स्मार्ट सिटी योजना के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे रोज की तरह ऑफिस आए थे और दोपहर में आईएएस प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होनी थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दो कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई।

Nov 28, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

स्मार्ट सिटी योजना के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) अजय कुमार सिंह (एके सिंह) की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जीएम रोज की तरह अपने नियत समय पर सुबह ऑफिस पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तेलंगाना से आने वाले आईएएस प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक होनी थी, लेकिन करीब 11:30 बजे जीएम की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से उन्हें आनन-फानन में महानगर स्थित निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑफिस के सहयोगी कर्मचारी की मौजूदगी में जीएम एके सिंह की एंजियोग्राफी सहित जरूरी जांचें कराई गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्मार्ट सिटी ऑफिस के कर्मियों के अनुसार दोपहर बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जीएम को एक स्टंट पड़ा है। जरूरी उपचार के लिए अस्पताल के आईसीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों से जीएम की स्थिति जानने और परिवारिजनों से मिलकर सभी कर्मचारी दोपहर करीब 3:30 बजे लालबाग स्थित ऑफिस लौट आए। शाम करीब 4:00 बजे कर्मचारियों को अस्पताल से सूचना मिली कि आईसीसीयू में दो कार्डियक अरेस्ट आने से जीएम की मौत हो गई। एके सिंह पिछले वर्ष-2024 में एलडीए से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। इस वर्ष जीएम स्मार्ट सिटी के पद पर जॉइनिंग ले ली। वे मूलतः अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे। कई वर्षों से गोमती नगर के विकासखंड स्थित हुसड़िया चौराहे के पास आवास बनाकर रह रहे थे।