
हरौनी ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार से बिगड़ा ट्रैफिक
Lucknow News - फोटो सरोजनीनगर, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर हरौनी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति
फोटो सरोजनीनगर, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर हरौनी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। सेतु निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अब यह तय समय सीमा पर पूरा होता नहीं दिख रहा है। जिस पुल को दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होना था, उसकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब मार्च 2026 की समय सीमा भी मुश्किल नजर आ रही है। इससे रोजाना लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। ओवरब्रिज निर्माण के कारण हरौनी रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से बंद है। इसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है।
निर्माण कार्य के कारण पूरे कस्बे में धूल-मिट्टी का अंबार लगा है। इससे न केवल राहगीर परेशान हैं, बल्कि स्थानीय दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि धूल और जाम के डर से ग्राहकों ने बाजार आना कम कर दिया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर बेहद नकारात्मक असर पड़ रहा है। इन गांवों के निवासियों को मिलेगी राहत सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक स्पैन गर्डर रखने का कार्य पूरा हो चुका है और अब इन्हें जोड़ने (कनेक्टिविटी) का काम चल रहा है। इस पुल के बनने से बनी, मोहान, लतीफनगर, बेंती और जैतीपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। ------------ इंफो बजट स्वीकृति- 08 जुलाई 2023 कार्य प्रारंभ- 11 अगस्त 2023 लंबाई- 620.43 मीटर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




