ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएक सप्ताह में खुले छह लाख खाते

एक सप्ताह में खुले छह लाख खाते

डाक विभाग की ओर से प्रदेश भर में चलाए गए अभियान के तहत फरवरी में एक सप्ताह के भीतर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के छह लख खाते खोले गए। डाक सेवकों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर घर जाकर लोगों...

एक सप्ताह में खुले छह लाख खाते
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 09 Feb 2020 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

डाक विभाग की ओर से प्रदेश भर में चलाए गए अभियान के तहत फरवरी में एक सप्ताह के भीतर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के छह लख खाते खोले गए। डाक सेवकों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर घर जाकर लोगों के खोते खोले। उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता खोलने के लिए बस मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत होती है।आईपीपीबी बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट व मनी ट्रांसफर जैसी खुविधाएं उपलब्ध है। सबसे अधिक बरेली परिक्षेत्र में 181187 खाते खाले गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें