यूपी में छह आईएएस केंद्र में सचिव पद के लिए हुए इम्पैनलड
Lucknow News - - संजय प्रसाद के साथ आलोक कुमार का नाम शामिल - चार आईएएस व एक

लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी कॉडर के छह आईएएस अधिकारी केंद्र में सचिव पद पर इम्पैनलड हुए हैं। इनमें तीन अधिकारी मौजूदा समय केंद्र में ही तैनात हैं और तीन अधिकारी यूपी में हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद और आलोक कुमार के साथ लीना जौहरी का नाम इस सूची में है। यूपी कॉडर के चार आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। केंद्र ने यूपी के छह आईएएस अफसरों मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव, आलोक कुमार, लीना जौहरी, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद को सचिव पद के लिए इम्पैनलड किया है। इनमें से मौजूदा समय मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव व भुवनेश कुमार केंद्र में ही तैनात हैं।
लीना जौहरी, आलोक कुमार और संजय प्रसाद यूपी में हैं। केंद्र सरकार समय-समय पर आईएएस अफसरों को अपने यहां इम्पैनलड करता है, जिससे प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद उन्हें उस स्तर के पदों पर तैनाती दी जाए। यूपी कॉडर के चार आईएएस डा. देवेश चतुर्वेदी, चंद्रभूषण सिंह, अटल कुमार राय, सुभाष चंद्र शर्मा और एक पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। डा. देवश चतुर्वेदी मौजूदा समय केंद्र में तैनात थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


