अभ्युदय कोचिंग के छह अभ्यर्थियों का चयन

Mar 06, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - गरीब मेधावियों के लिए मुफ्त कोचिंग से चमके सितारे - समाज कल्याण विभाग विशेषज्ञों

अभ्युदय कोचिंग के छह अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ, प्रमुख संवाददातासमाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग और विभागीय आवासीय कोचिंग में पढ़ाई करने वाले छह अभ्यर्थियों का अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। राजधानी के भागीदारी भवन में चल रही विभागीय आवासीय कोचिंग से मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो और अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू से जुड़े चार अभ्यर्थी इसमें शामिल हैं।जिन छह अभ्यर्थियों का अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है, उनमें आवासीय कोचिंग के छात्र विमल कुमार ने 107 वीं रैंक व विपिन देव यादव ने 316 रैंक हासिल की है।

वहीं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू में शामिल हुईं मानसी ने 444वीं रैंक, महेश जायसवाल ने 590वीं रैंक, अदिति सिंह ने 859वीं रैंक और तनीषा सिंह ने 930वीं रैंक हासिल की है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए विभाग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। कोचिंग में अभ्यर्थियों को मुफ्त आवासीय व्यवस्था, विषय विशेषज्ञों के रूप में वरिष्ठ आईएएस व पीसीएस अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की तैयारी कराई जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।