ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले

सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले

थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर क्योटाना गांव में दिनेश के घर अचानक आग लग गई। पहले बाहर का छप्पर जला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।  अग्निकाण्ड के समय परिवार के लोग घर के भीतर थे। चीख...

सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले
1/ 2सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले

सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले
2/ 2 सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जले
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुर।Mon, 30 Dec 2019 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर क्योटाना गांव में दिनेश के घर अचानक आग लग गई। पहले बाहर का छप्पर जला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 
अग्निकाण्ड के समय परिवार के लोग घर के भीतर थे। चीख पुकार के बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब तक आग इतनी विकराल हो गई कि पड़ोसी पैकरमा के घर को अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में दोनों घरों में रखी नकदी, घरेलू सामान और गल्ला सहित पचास हजार से अधिक का माल राख हो गया। अफरातफरी के बीच गांव वालों ने निजी संसाधनों की मदद से लपटों पर काबू पाया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने जली ग्रहस्थी के बाद पीड़ित पक्षों की मदद में हाथ बढ़ाए हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें