ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर : जादू-टोना का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से किया इंकार

सीतापुर : जादू-टोना का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से किया इंकार

सीतापुर जिले में दुल्हन ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि वर पक्ष के लोग जादू-टोना करते हैं। बात बारातियों व वर पक्ष तक पहुंची तो सब अवाक रह गए। जानकारी के अनुसार रेउसा थाने के जाफरपुर मजरा के...

सीतापुर : जादू-टोना का आरोप लगा दुल्हन ने शादी से किया इंकार
हिन्दुस्तान संवाद,तम्बौर(सीतापुर) । Tue, 26 Jun 2018 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतापुर जिले में दुल्हन ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि वर पक्ष के लोग जादू-टोना करते हैं। बात बारातियों व वर पक्ष तक पहुंची तो सब अवाक रह गए।
जानकारी के अनुसार रेउसा थाने के जाफरपुर मजरा के युवक की शादी तम्बौर कस्बा की एक युवती साथ तय हुई थी। वरीक्षा व तिलक का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हो चुका था। सोमवार रात लगभग आठ बजे बैंडबाजे के साथ बारात पहुंच गई। द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं तभी युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह बात सुनकर बारात और वर पक्ष के लोग सकते में आ गए। काफी देर तक मान-मनौव्वल हुई लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। लड़की का आरोप था कि वर पक्ष के लोग जादू-टोना करते हैं। इसलिए वह शादी नहीं करेगी। रातभर मान-मनौव्वल के बावजूद जब बात नहीं बनी तो मामला तम्बौर थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। बावजूद इसके लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने दोनों पक्षों का सामान व रुपया वापस करवाकर सुलह कर दिया। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें