ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर: मोमबत्ती जलाते समय गृहस्थी जली

सीतापुर: मोमबत्ती जलाते समय गृहस्थी जली

थाना क्षेत्र के गुरुदीन पुरवा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह गांव में रविवार रात मोमबत्तियां जलाने से लगी आग में एक घर जल गया। गुरुदीन पुरवा गांव के निवासी टेढ़े पुत्र बद्री रविवार की रात मोमबत्तियां जला...

सीतापुर: मोमबत्ती जलाते समय गृहस्थी जली
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुर।Mon, 06 Apr 2020 11:06 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गुरुदीन पुरवा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह गांव में रविवार रात मोमबत्तियां जलाने से लगी आग में एक घर जल गया।
गुरुदीन पुरवा गांव के निवासी टेढ़े पुत्र बद्री रविवार की रात मोमबत्तियां जला रहे थे। इसी दौरान उसके छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर के नीचे खड़ा रिक्शा,बैट्री, बैन्ड बाजा कपड़े आदि गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने दस हजार रुपयों के नुकसान का आकलन किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें