ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर : केंद्रीय पशुधन सचिव ने ली मातहतों की क्लास        

सीतापुर : केंद्रीय पशुधन सचिव ने ली मातहतों की क्लास        

केंद्रीय पशुधन सचिव देवेंद्र चौधरी ने शनिवार को सीतापुर आकर मातहतों की क्लास लगाई। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पहुंच कर पशुधन, दुग्ध, मत्स्य और एलडीएम अधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे बैठक...

सीतापुर : केंद्रीय पशुधन सचिव ने ली मातहतों की क्लास        
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुरSat, 16 Dec 2017 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय पशुधन सचिव देवेंद्र चौधरी ने शनिवार को सीतापुर आकर मातहतों की क्लास लगाई। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पहुंच कर पशुधन, दुग्ध, मत्स्य और एलडीएम अधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे बैठक की। 
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार से गन्ना पर्ची को लेकर सवाल जवाब हुआ। छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पर्ची जारी होने की तिथि का संदेश भेजने की बात कही गई। यह बताया गया कि सब कुछ नई तकनीक वॉट्सएप और मैसेज के जरिए भेजा जाए, ताकि किसानों को समय से सूचना मिले। जिले के गन्ना अधिकारी से गन्ना उत्पादन की जानकारी ली। बेसिक कोटा के बारे में जाना गया। अर्ली व सामान्य पचियों के वितरण की जानकारी लेकर घटतौली पर खरी-खरी कही। मुद्रा लोन को लेकर लीड बैंक मैनेजर से सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ। लोन की जानकारी प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया गया। 
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशुपालन, जिला उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 

 


      

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें