एसआईटी करेगी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में दानपात्रों को लेकर लगे आरोपों की जांच

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी - मंडलायुक्त लखनऊ

एसआईटी करेगी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में दानपात्रों को लेकर लगे आरोपों की जांच

- आईजी लखनऊ रेंज किरन एस. व विशेष सचिव वित्त नील रतन भी

लखनऊ, विशेष संवाददाता

जांच की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दानपात्रों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित कर दी गई है। मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत की अगुवाई में गठित एसआईटी इसकी जांच कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। एसआईटी में आईजी लखनऊ रेंज किरन एस. तथा विशेष सचिव वित्त नील रतन बतौर सदस्य शामिल हैं।

अफवाहों का संदर्भ

अयोध्या स्थित तीर्थ क्षेत्र में दान पात्रों को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री से एसआईटी गठित किए जाने का अनुरोध किया था। ट्रस्ट के अनुसार, अफवाहों पर रोक लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी गहन जांच जरूरी है। यह तीर्थ क्षेत्र की छवि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने की गहरी साजिश है, जिसका पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री का निर्णय

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष जांच दल का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रकरण की गहन छानबीन कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों एसआईटी का गठन किया गया है?
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दानपात्रों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।